फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first trends of counting of votes will be available by 9 o'clock

नौ बजे तक मिल जाएगा मतगणना का पहला रुझान

Wed, 09 Mar 2022 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
The first trends of counting of votes will be available by 9 o'clock
अयोध्या। विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। नौ बजे तक मतगणना का पहला रुझान आने की संभावना है।
विज्ञापन

सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का काम 34 राउंड में पूरा हो जाएगा। मतगणना के लिए प्रत्याशियों के अभिकर्ता बनाए जाने का काम लगभग पूरा हो गया है।
प्रशासन के स्तर पर मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में है। मतगणना 10 मार्च को जीआईसी परिसर में होगी। इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट की गिनती की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन मतगणना पार्टियां अलग से लगाए जाने की बात बताई गई हैं। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विधानसभा वार 14-14 टेबल सजाई जाएंगी। मतगणना का पहला रुझान सुबह नौ बजे मिलने की संभावना है। इसके बाद विधानसभा वार राउंड में गिनती की जाएगी।
अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र की गिनती बूथों के हिसाब से अलग-अलग राउंड की संख्या में होगी। जिले की पूरी मतगणना 34 राउंड में पूरी होगी। सबसे देर तक गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र की होगी।
यदि मतगणना समान रूप से चली तो सबसे पहले अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पूरी होने की संभावना है। वोटों की गिनती के लिए लगाए गए मतगणना कर्मचारियों को दूसरा प्रशिक्षण बुधवार को दिया जाएगा।
इसके बाद कार्मिक वोटों की गिनती के लिए तैयार हो जाएंगे लेकिन उनकी ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र के किस टेबल पर लगाई गई है यह जानकारी 10 मार्च की सुबह जीआईसी पहुंचने पर रिटर्निंग अफसर के स्तर से दी जाएगी।
मतगणना के बाद ईवीएम से निकले वोटों की क्रॉस चेकिंग भी की जाएगी। इसके लिए अलग से विधानसभा वार एक-एक टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों को रेंडम निकाला जाएगा।
इसके बाद इसके वीवी पैट के वोटों को गिना जाएगा। फिर इसका मिलान ईवीएम से निकले वोटों से किया जाएगा। दोनों में एकरूपता होनी चाहिए। यहां भी प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट के मौजूद रहने की व्यवस्था की गई है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसरों के स्तर से प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट के नियुक्ति किए जाने का काम अंतिम पायदान पर है। प्रत्येक प्रत्याशी के लिए ईवीएम, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर और वीवी पैट की गिनती के लिए मतगणना एजेंट नियुक्त किए जा रहे हैं।
10 मार्च को मतगणना स्थल पर बगैर पास धारी किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए मतगणना से जुड़े सभी लोगों को पास की व्यवस्था की गई है।
वोटों की गिनती के लिए जीआईसी परिसर के बाहर और अंदर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे। जीआईसी के सामने की सड़क से रूट डायवर्जन भी लागू रहने की संभावना है।
प्रत्येक विधानसभा स्थल के मतगणना स्थल के बाहर की ओर फोर्स की तैनाती रहेगी। प्रवेश और निकास मार्ग पर भी फोर्स का इंतजाम रहेगा। परिसर के अंदर प्रेक्षकों के साथ सभी बड़े अफसर स्वयं मौजूद रहकर शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराएंगे।
जीआईसी में डाटा तैयार करने के लिए कंप्यूटर रूम बनाया जा रहा है। यहां कई कंप्यूटर और ऑपरेटर के साथ ही अफसरों की तैनाती की जा रही है। इंटरनेट की सुविधा से लैस इस कक्ष में राउंडवार डाटा इंट्री के साथ इसे आयोग को भेजे जाने की व्यवस्था होगी।
जीआईसी में बैरिकेडिंग के बाद अब मतगणना के लिए विधानसभा वार पांडाल बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही अफसरों और मीडिया के लिए अलग से पांडाल बनाया जा रहा है। अंदर जाने के लिए कर्मचारियों, मीडिया के लोगों के साथ अफसरों के लिए अलग-अलग मार्ग तय रहेंगे।

34 राउंड में पूरी होगी जिले में मतगणना
रुदौली 31 राउंड
मिल्कीपुर(अ.जा.) 33 राउंड
बीकापुर 31 राउंड
अयोध्या 30 राउंड
गोसाईगंज 34 राउंड
मतगणना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। कर्मचारियों को बुधवार को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे शुरू करा दी जाएगी। मतदान कर्मचारियों को सुबह सात बजे बुलाया गया है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।- अमित सिंह, एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed