{"_id":"7647e0e9e2b5573f28e33b971dae53e6","slug":"the-first-day-distributed-18-thousand-led-bulb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बंटे 18 हजार एलईडी बल्ब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बंटे 18 हजार एलईडी बल्ब
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित फेसू कार्यालय पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के महाप्रबंधक एके सिंह ने फीता काटकर वितरण का शुभारंभ किया। पहले दिन 18 हजार एलईडी बल्बों का वितरण किया गया।
महाप्रबंधक ने कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग व आपूर्ति में काफी अंतर है। बिजली की बेवजह बर्बादी को रोकने के लिए एलईडी बल्ब काफी सहायक है। इसी उद्देश्य से पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलईडी बल्ब का वितरण शुरू कराया है।
अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अशोक कुमार ने बताया कि विद्युत बचत योजना के तहत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के सहयोग से एनर्जी इफिसियेंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईइएसएल) के वरिष्ठ अभियंता पंकज पांडेय द्वारा रियाइती दर पर किया जा रहा है। इसका वितरण एक माह तक किया जाएगा। बताया कि सात वाट के सौ रुपये कीमत के प्रति बल्ब से 15 वाट के सीएफएल के बराबर प्रकाश मिलेगा। इसकी वारंटी तीन साल होगी।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब पहचान पत्र के रूप में वांछित पहचान पत्र और अंतिम भुगतान किये गये बिल की छाया प्रति से मिलेगा। इंदर वर्मा ने बताया कि पहले दिन 18 हजार एलईडी बल्बों का वितरण किया गया। समारोह में उप महाप्रबंधक आरके श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता एसपी यादव आदि मौजूद रहे।