{"_id":"61916d95d5fb354e8b5bae19","slug":"the-entry-of-vehicles-in-ramnagari-will-be-restricted-till-the-crowd-ends-faizabad-news-lko604452917","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ समाप्त होने तक रामनगरी में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ समाप्त होने तक रामनगरी में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा के 15 किमी. पथ पर रविवार को दो हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। लोगों को सिर्फ पैदल चलने अनुमति दी गई। भीड़ को देखते हुए तय हुआ कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान तक रामनगरी में भीड़ के मद्देनजर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
परिक्रमा शुरू करने वाले प्रमुख स्थानों, चौराहों, तिराहों पर रविवार को भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। परिक्रमा में सादी वर्दी में पुलिस के जवान व खुफिया विभाग के लोग संदिग्धों पर नजर रख रहे थे।
एसएसपी, एसपी सिटी समेत प्रशासन के अधिकारी पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं, रूट डायवर्ट कर अयोध्या में किसी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
सरयू स्नान घाट के पास सीओ अयोध्या रामकृष्ण चतुर्वेदी, आरएएफ, एटीएस व पुलिस बल के साथ तैनात थे। यहां से आगे वासुदेवघाट तिराहे, कारसेवकपुरम, रामघाट चौराहे तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी के जवान सड़क के दोनों ओर तैनात मिले।
मौनी बाबा की छावनी पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर श्रद्धालुओं को लगातार चलने का निर्देश दिया जाता रहा। हलकाराका पुरवा चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे एसपी सिटी विजयपाल सिंह खड़े मिले।
इस चौराहे के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया गया। मोहबरा चौराहा पर भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम दिखे। इस चौराहे पर स्थित शराब की दुकान को बंद करा दिया गया था।
इससे आगे मुख्य मार्ग पर स्थित जालपा देवी चौराहा सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शहर के लाखों लोग सपरिवार यही से परिक्रमा शुरू करते हैं। इस चौराहे पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम थे।
दोपहर करीब पौने दो बजे एसएसपी शैलेश पांडेय यहां पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बेनीगंज मोड़ पर ही बैरिकेडिंग कर चार पहिया व दो पहिया वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा था।
इसके अलावा गैस एजेंसी गोदाम, चक्रतीर्थ, राजघाट पर भी कदम कदम पर सुरक्षाबल तैनात रहा। सरयू घाट के किनारे स्थित करीब दो किमी. के परिक्रमा पथ पर दोनों तरफ बल्लियां लगाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया। हाईवे पर आवागमन जारी रहा।
मेले में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परिक्रमा पथ पर सुरक्षा के हर संभव उपाय किए गए हैं। इसके लिए आरएएफ, एटरएस, पीएसी, सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, फायरब्रिगेड के जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। शैलेश पांडेय, एसएसपी अयोध्या।