फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The doors of a thousand puja pandals opened in Ayodhya amid Vedic chanting

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या में एक हजार पूजा पंडालों के खुल गए कपाट

Tue, 27 Sep 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The doors of a thousand puja pandals opened in Ayodhya amid Vedic chanting
अयोध्या। नवरात्रि के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या में लगभग एक हजार पूजा पंडालों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। शहर में 29 स्थानों पर पूजन शुरू हुआ है। पंडालों से मां के जयकारे गूंजने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा में रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया लेकिन सरकारी विभागों से समस्याएं दूर नहीं की जा सकी है। विसर्जन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवरत्रि के पहले दिन छोटी देवकाली, बड़ी देवकाली, पाटेश्वरी देवी, मां कामाख्या भवानी बिहारा रुदौली, श्री शक्ति पीठ मुबारकगंज आदि पर दर्शन पूजन की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से देहात तक भक्ति का माहौल है। लगभग एक हजार पूजा पंडालों में वैदिक रीति से पूजा पाठ के बाद पंडालों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। शहर में अभी 29 पूजा पंडालों में पूजन शुरू हुआ है।

शहर के अन्य पूजा पंडालों में पूजन पंचमी से सप्तमी तक खोले जाएंगे। प्रमुख संरक्षक विजय गुप्ता ने कहा कि महोत्सव को लेकर 15 अगस्त से ही बैठकों का दौर शुरू है। बेहतर तालमेल से ही महोत्सव को संपन्न कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed