फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The devotees worshiped Maha Gauri

महागौरी की पूजा को उमडे़ श्रद्धालु

Tue, 04 Apr 2017 10:38 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 04 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
The devotees worshiped Maha Gauri
नवरात्र की अष्टमी पर दुर्गा भक्तों ने मातारानी के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की। ‘सर्वमंगल मांगल्यै शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्येत्रयंबके गौरि नारायणि नमोस्तुते’ मंत्र सिद्धपीठों पर गूंजते रहे। अष्टमी के बाद नवमी लगने पर मंगलवार को मंदिरों में हवन भी हुए।
विज्ञापन


मां के भक्त हवन कुंडों में आहुतियां डालते रहे। शाम को महिलाओं, पुरुषों, बच्चों की भीड़ मां के दर्शन और प्रसाद पाने के लिए जयकारे लगाती रही। नवरात्र पर्व को लेकर जुड़वा शहरों में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है।
विज्ञापन


देवी भक्तों ने मंदिरों और घरों में मां महागौरी का पूजन अनुष्ठान किया। जुड़वा शहरों के देवी स्थलों बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, जालपा देवी मंदिर, मरी माता मंदिर, पाटेश्वरी देवी जैसे प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रमुख देवी मंदिरों के दरबार में मां महागौरी के पूजन के लिए लोग जुटे रहे। भक्तों ने मां के दरबार को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अष्टमी पर देवी मंदिरों पर हवन-पूजन व अनुष्ठान आदि धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं जुटे रहे। बुधवार को नवमी तिथि पर विशिष्ट अनुष्ठान व पूजन के लिए देवी स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed