फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The challenge of completing the work of the foundation of Ram temple before the rain

बारिश से पूर्व राममंदिर की नींव का काम पूरा करने की चुनौती

Sun, 16 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The challenge of completing the work of the foundation of Ram temple before the rain
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए नींव भराई का काम चल रहा है। राममंदिर की नींव कुल 44 परत में भरी जानी है। दो माह के भीतर अभी तक दो परत ही तैयार की जा सकी हैं। तीसरी परत का काम चल रहा है। ऐसे में ट्रस्ट के समक्ष बरसात के मौसम से पूर्व नींव भराई का काम पूर्ण करने की बड़ी चुनौती है। जिसके चलते ट्रस्ट ने काम की गति बढ़ाने का निर्णय लिया है। नींव भराई का काम ज्यादातर मशीनों से किया जा रहा है। मजदूरों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाकर दिन रात काम हो रहा है। नींव भराई के काम में कुल 16 मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए खोदाई किए गए स्थल को बरसात से पहले भरने के लिए ग्रांउड इंप्रूवमेंट के कार्य को तेज कर दिया गया है। इसके लिए परिसर में 20 टन की बैचिंग प्लांट (मिक्सर मशीन) लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि इस मशीन के माध्यम से बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग फिल्ड मटेरियल कम समय में तैयार किया जा सकेगा। यह मशीन गुजरात के बड़ौदा से मंगाई गई है। बरसात को देखते हुए एलएंडटी के इंजीनियरों ने कार्ययोजना में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

अब बरसात से पूर्व नींव भराई का काम पूरा करने का लक्ष्य है। बरसात से नींव स्थल को बचाने के लिए चारों तरफ से कवर्ड करने का भी प्लान बनाया जा रहा है, ताकि बारिश के पानी से नींव स्थल को सुरक्षित रखा जा सके। यही नहीं रात में भी काम करने के लिए प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल अभी तीसरी परत भरे जाने का काम चल रहा है। ट्रस्ट का लक्ष्य है कि जून माह के अंत तक नींव भराई का काम पूरा कर लिया जा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed