फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The boundary of the medical college will be within four meters

चार मीटर अंदर होगी मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री

Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
The boundary of the medical college will be within four meters
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के निकट बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस लेन की जद में आ रही मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवाल को तोड़कर चार मीटर अंदर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे तोड़वाकर उसका निर्माण कार्य भी आरओबी को बनाने वाली कार्यदायी संस्था ही करेगी। कार्यदायी संस्था द्वारा प्राचार्य को भेजे गए पत्र पर विचार करते हुए प्राचार्य ने शासन से दिशा-निर्देश मांगा है।
विज्ञापन

अयोध्या-अकबरपुर स्टेट हाईवे पर दर्शननगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यहीं पर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का संबद्ध चिकित्सालय भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज का सर्विस लेन के निर्माण के लिए मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी बाधक बन रही है। इसके लिए बाउंड्रीवाल को चार मीटर और अंदर शिफ्ट किया जाना है।
इसके लिए कार्यदायी संस्था के उप परियोजना प्रबंधक अमित कुमार वर्मा ने नौ नवंबर को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने चहारदीवारी को तोड़वाकर चार मीटर अंदर विस्थापित कराते हुए नई बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की सहमति दी है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की करीब 426.773 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मौखिक रूप से सहमति दे दी है। शासन को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed