{"_id":"5898c09f4f1c1b9052378b2b","slug":"the-bike-entered-the-truck-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत
फैजाबाद
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाने की सत्तीचौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंबरपुर गांव के पास सोमवार दोपहर में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक के अचानक ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रही बाइक उसमें जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्री को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक चला रहे पिता हेलमेट लगाए हुए थे, मगर हादसे के वक्त दूर छिटक गया।
शुकुल बाजार सुल्तानपुर में निमंत्रण करने गए शीतला प्रसाद गुप्ता (55) अपनी पुत्री प्रियंका गुप्ता (17) सोमवार को दोपहर में बाइक से पूराबाजार स्थित घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर अंबरपुर के निकट आगे चल रहे एक मिनी ट्रक चालक ने दोपहर एक बजे के करीब अचानक ब्रेक लगा दिया।
पीछे से आ रहे शीतला प्रसाद अपनी बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए और बाइक मिनी ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना स्थल पर ही बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। सत्तीचौरा पुलिस ने घायल किशोरी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर है। मौके से मिनी ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। किशोरी को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पूराबाजार स्थित परिवारीजनों को सूचना दी गई है। उधर, सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।