{"_id":"b498e1f76988eadb8c5028ad4c795640","slug":"the-angry-students-demonstrated-in-the-hostel-mess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में गंदगी से नाराज छात्राओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में गंदगी से नाराज छात्राओं का प्रदर्शन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास की छात्राओं ने मंगलवार को परिसर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि परिसर में व्याप्त गंदगी के कारण कई छात्राएं बीमार पड़ गई हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
सिविल लाइन स्थित छात्रावास में रहने वाली अंजू, साधना, चंद्रकला, कामिनी, शशि बारती, शिवांगिनी, शिवानी, सोज गौतम, अर्चना, ममता, शशि कला, मीरा, दीपा, प्रिया सहित तमाम छात्राओं ने आरोप लगाया कि हास्टल में सप्ताह में एक दिन सफाईकर्मी आता है।
शौचालय से अटैच टैंक चोक होने से गंदगी फैल रही है। छात्रावास में गंदगी और बदबू के कारण रहना दुश्वार हो गया है। कहा कि गंदगी के चलते मीरा, माधुरी, दुर्गेशनंदनी, शिवांगिनी, स्वातिनी, कल्पना, सुषमा, मीनाक्षी, सुमंगला, चंद्रा आदि बीमार हो गई हैं।
विज्ञापन
हास्टल के बाथरुमों में बल्व तक नहीं लगा है। इसकी शिकायत वार्डेन और ठेकेदार से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शौच के लिए बाहर जाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में रहना मुश्किल हो रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचंद्र दूबे ने बताया कि चैंबर चोक होने के कारण समस्या आई। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। एक दो दिन में सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा।