फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   TET paper canceled, STF caught solver gang

टीईटी का पेपर निरस्त, एसटीएफ ने पकड़ा सॉल्वर गैंग

Mon, 29 Nov 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
TET paper canceled, STF caught solver gang
अयोध्या-मनोहर लाल स्कूल में टीईटी की परीक्षा निरस्त होने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को निरस्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी पलाश बंशल ने कहा कि एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के सदस्यों को कुछ केंद्रों से पकड़ा है, जिस पर कार्रवाई चल रही है। अभी तक तीन सदस्यों को पकड़े जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले के 51 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में टीईटी आयोजित की गई थी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 27205 परीक्षार्थियों को व दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे 19441 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। इसके लिए सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

सुबह प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई ही थी कि थोड़ी देर बाद ही पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त करने का फरमान जारी कर दिया गया। परीक्षार्थियों तक यह सूचना केंद्र व्यवस्थापकों ने पहुंचाई तो वो आक्रोशित हो गए। केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने आयोग के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। मामले में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूत्रों के अनुसार जिले के दो केंद्रों पर सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। परीक्षार्थी से 60-60 हजार रुपये लेकर सॅाल्वर गैंग के लोग परीक्षा दे रहे थे। सीओ सिटी पलाश बंशल का कहना है कि सॉल्वर गैंग के बारे में जिला पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। पूरी कार्रवाई एसटीएफ की टीम कर रही है। उनके मुताबिक एसटीएफ ने ही सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को कुछ केंद्रों से पकड़ा है, जिस पर कार्रवाई चल रही है।
गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज उसरू केंद्र में सॉल्वर गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी उमानंद गुप्ता के स्थान पर संदीप वर्मा नामक एक व्यक्ति परीक्षा दे रहा था। संदेह होने पर जांच-पड़ताल की गई तो मामला सामने आया। आरोपी को एसटीएफ की टीम ले गई है।
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर नियमानुसार परीक्षा शुरू कराई गई थी। थोड़ी देर बाद ही परीक्षा निरस्त करने का आदेश मिला तो परीक्षार्थियों को वापस कर दिया गया। बीकापुर कस्बे में स्थित भारती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों में नाराजगी देखी गई। परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी होने के बाद परीक्षार्थियों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम और अध्यापकों द्वारा समझा-बुझाकर परीक्षार्थियों का आक्रोश शांत किया।

इतने कष्ट से आए हैं पेपर हैं। एक पैर से दिव्यांग हैं। अब पता चल रहा है कि पेपर लीक हो गया है, अब क्या करेंगे। -सरोज कुमारी, बस्ती
कई दिनों से तैयारी कर रहा था। पेपर अच्छा हो रहा था। इसी बीच पता चला कि पेपर लीक हो गया है। -ओमप्रकाश, अंबेडकरनगर
प्रशासन परीक्षा कराने में नाकाम साबित हो रहा है। हर बार पेपर लीक होता है। सभी परीक्षा निरस्त कर देना चाहिए। -प्रमोद, हरगांव, बस्ती
इसमें जो शामिल हैं, उन्हें निष्कासित करना चाहिए और आरोपियों के साथ में आयोग पर कार्रवाई करना चाहिए।-अवधेश नरायण पांडेय, गोंडा
इतनी जल्दी परीक्षा निरस्त करानी थी तो कराई ही क्यों। इससे पता चलता है कि तैयारियां अधूरी थीं।-बृजेश कुमार, अमरगंज
पेपर लीक होने की से दुख हुआ। परीक्षा निरस्त होती है तो कष्ट होता है। आयोग को अब वैन कर देना चाहिए। -जयंत कुमार, सुल्तानपुर
इस बार तैयारी बहुत अच्छी हुई थी। परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिली। सरकार को सतर्कता बरतने की जरूरत थी। -प्रतिमा पांडेय, तारुन
प्रश्रपत्र अच्छा था, आधा से ज्यादा प्रश्न हल भी कर लिए थे। परीक्षा निरस्त हो गई। ऐसे तो समय की बर्बादी हो रही है।-जेबा बानो, नारायनपुर
इस बार पेपर भी अच्छा था, अच्छे अंक मिलने की उम्मीद थी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। -पंकज, मिल्कीपुर

अयोध्या-मनोहर लाल स्कूल में टीईटी की परीक्षा निरस्त होने के बाद आक्रोश व्यक्त करते परीक्षार्थी

अयोध्या-मनोहर लाल स्कूल में टीईटी की परीक्षा निरस्त होने के बाद आक्रोश व्यक्त करते परीक्षार्थी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed