फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ten thousand farmers crushing crisis

दस हजार किसानों के गन्ना पेराई पर संकट

Fri, 17 Feb 2017 10:31 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand farmers crushing crisis
गन्ने की पेराई - फोटो : अमर उजाला
जिले में दस हजार से अधिक गन्ना किसान ऐसे हैं जो आए दिन गन्ना पर्ची के लिए चीनी मिल, सहकारी गन्ना विकास समिति और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। परिक्षेत्र की तीनों चीनी मिलें एक  करोड़ 35 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना खरीद चुकी हैं। फिर भी जिले के किसानों को गन्ना पर्ची नहीं मिल रही है। चीनी मिलें अधिकतर गोंडा, बस्ती और संतकबीरनगर और सुल्तानपुर जिले के किसानों का गन्ना खरीद रही हैं।
विज्ञापन


शुजागंज क्षेत्र के हवलदार सिंह का पांच बीघा अगेती प्रजति कि पेड़ी गन्ना खेत में खड़ा है। उधरौरा निवासी किसान कप्तान सिंह का आठ बीघा, पस्ता माफी निवासी भुवाल सिंह का नौ बीघा, जोतबख्श सिंह के पास 10 बीघा, बरई निवासी शिव बहादुर सिंह व बादल सिंह, खैरी निवासी राम सुरत वर्मा, मानपुर निवासी चन्द्रिका प्रसाद वर्मा, उधरौरा निवासी कृपा शंकर सिंह, अमरनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह आदि किसानों का सैकड़ो बीघा पेड़ी गन्ना खेतों में  खड़ा है। किसानों का कहना है कि स्थानीय गन्ना किसानों के बजाए चीनी मिले गैर जिलों के किसानों से गन्ना खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखा रही है।
विज्ञापन


परिक्षेत्र की चीनी मिलों को गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर जिले के क्रय केंद्र भी आवंटित किए गए हैं। सभी किसानों को पक्षवार गन्ना पर्ची आवंटित किया गया है। जल्द ही सभी गन्ना किसानों को गन्ना पर्ची आपूर्ति कर दी जाएगी।  - हेमराज सिंह, जिला गन्ना अधिकारी      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed