{"_id":"6199392295eb885b7049d9de","slug":"ten-employees-including-lt-and-ward-boy-dengue-positive-in-rdc-faizabad-news-lko6053435142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीसी में एलटी व वार्ड ब्वॉय समेत दस कर्मचारी डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीसी में एलटी व वार्ड ब्वॉय समेत दस कर्मचारी डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में डेंगू का डंक तेज हो रहा है। आमजन की जांच करके उन्हें समय पर सचेत करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी इससे अछूते नहीं रह गए हैं। जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में डेंगू समेत अन्य बीमारियों की जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय सहित दस लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। इनमें से चार लोगों का हालत अभी भी गंभीर है।
डेंगू मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इनकी जांच के लिए जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में सेंटिनल लैब बनाई गई है जहां मरीजों की एलाइजा जांच की जाती है। अब तक यहां 1772 मरीजों की जांच की गई है जिनमें से 530 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों में गांव से लेकर स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
आरडीसी में खून जांच में लगे सात एलटी, एक एलए, एक कंप्यूटर ऑपरेटर व एक वार्ड ब्वॉय भी संक्रमण का दंश झेल रहे हैं। इनमें से छह लोग तो हालत में सुधार होने पर दोबारा काम शुरू कर दिए हैं लेकिन चार लोग अभी भी गंभीर रूप से पीड़ित हैं। काम पर वापस आ चुके स्वास्थ्यकर्मी आमजन को डेंगू को लेकर खास सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात आई डेंगू की रिपोर्ट के अनुसार तीन और मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 530 पहुंच गई है। इनमें से पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हैं, इलाज के पर्याप्त इंतजाम हैं। घबराने के बजाय लोगों को इलाज पर ध्यान देना चाहिए। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में डेंगू की अधिकृत व पुष्ट एलाइजा जांच निशुल्क होती है। संदेह होने पर जांच कराकर उपचार कराएं।