फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   temple wall collapsed

मंदिर की जर्जर दीवार ढही, मजदूर की मौत

Wed, 14 Jun 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 14 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
temple wall collapsed
 रामनगरी अयोध्या में बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे हनुमानगढ़ी के हरिद्वारी पट्टी से जुड़े जर्जर मंदिर की दीवार गिरने से एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि चार मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


हादसा तब हुआ जब मंदिर की मरम्मत के लिए नई दीवार बनाने की कवायद हुई, लेकिन पुरानी दीवार गड्ढा खोदे जाते वक्त ही ढह गई। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी क्षेत्र स्थित लाल कोठी इलाके में एक जर्जर मंदिर की मरम्मत का कार्य विगत हफ्तेभर से चल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को मजदूर नींव की खोदाई कर रहे थे, इसी बीच अचानक पुरानी जर्जर दीवार ढह गई, जिसके नीचे एक मजदूर दब गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। मगर उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि हनुमानगढ़ी के हरिद्वारी पट्टी से जुड़े महंत मुरलीदास के अधिकार क्षेत्र मंदिर आता है। यहां कुल पांच मजदूर कार्यरत थे।

नींव खोदाई के दौरान हुए हादसे में मृत मजदूर की पहचान धर्मेंद्र यादव पुत्र रामकरन यादव (22) निवासी पूराकलंदर थानाक्षेत्र के सिरहिड नरसिंहपुर रानी बाजार के रूप में हुई। काम कर रहे अन्य मजदूर भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम गुप्ता, संतराम, अजय समस्त निवासी सरहिड नरसिंहपुर रानी बाजार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed