{"_id":"577944bd4f1c1b297d7f9c63","slug":"teenager-drowned-in-the-river-during-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
डूबे छात्र की नदी में तलाश
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोर की रविवार शाम नहाते समय बिसुही नदी में डूबने से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब पांच बजे चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के खिद्दीरपुर निवासी विपिन पुत्र कुलदीप भैंस चराने के लिए गांव के उत्तर बिसुही नदी के किनारे गया था। इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए चला गया।
विज्ञापन
अचानक पैर फिसल जाने से वह डूबने लगा। किशोर के पुकारने की आवाज सुनकर पास मेें क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों ने उसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विपिन को पीएचसी चौरे बाजार से सीएचसी कुरेभार जिला सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवचंद सिंह ने बताया कि मृत किशोर तीन बहनों व दो भाइओं में सबसे बड़ा था। उसके पिता जम्मू में नौकरी करते है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन