{"_id":"58dfd6cf4f1c1b866b63eb5c","slug":"teachers-will-not-come-to-wear-jeans","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक जींस पहनकर नहीं आएंगे कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक जींस पहनकर नहीं आएंगे कॉलेज
amar ujala
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शिक्षक व कर्मचारियों को जींस व टी-शर्ट पहनकर महाविद्यालय आने पर रोक लगा दी गई है। कॉलेज के राजा जगदंबिका प्रताप नारायण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने शिक्षकों व कर्मियों को शपथ दिलाने के बाद निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में जींस व टी शर्ट का प्रयोग बंद करने के साथ शालीन वेश-भूषा में आने, कॉलेज के प्रभारी/कर्मचारी कार्यालयों के अभिलेख और पत्रावलियां स्वच्छ व सुव्यवस्थित रखने, सभी शिक्षकों व कर्मियों का कार्य दिवस सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा।
सभी उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन पर दर्ज कराएंगे। इस आधार पर ही अप्रैल का वेतन देय होगा। विश्वविद्यालय की परीक्षा में सभी प्राध्यापकों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। महाविद्यालय के समस्त नियमित, निश्चित मानदेय, स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित प्राध्यापक व स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा चार अप्रैल तक उपलब्ध कराएं। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।