फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teachers, students pulled Peace March

शिक्षकों-छात्रों ने निकाला शांति मार्च

Tue, 12 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers, students pulled Peace March
शांति मार्च निकालते शिक्षक और छात्र। - फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति-जनजाति एव अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षकों, छात्रों और विभिन्न संगठनों ने सोमवार को गुलाबबाड़ी से कलेक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाला। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग-एक से इन वर्गो के हितों के विरुद्ध जारी शासनादेशों को वापस लेने की पुरजोर मांग की।  
विज्ञापन


गुलाबबाड़ी से निकाले गए मार्च का नेतृत्व डॉ. शैलेंद्र, डॉ. अनिल यादव, डॉ. कर्दम, डॉ. आदेश, डॉ. मुकेश आनंद, वंदना रंजन, आरके यादव समेत छात्रों व राष्ट्रीय विद्यार्थी चेतना मंच, स्वाभिमान मोर्चा आदि संगठनों ने किया।
विज्ञापन


मार्च के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उच्च शिक्षा अनुभाग एक से 30 नवंबर 2015 और 19 फरवरी 2016 को शासनादेश जारी किया गया है, जो प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी संगठनों ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के खिलाफ जारी शासनादेशों को अविलंब वापस कराने के लिए राज्यपाल व सीएम से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed