{"_id":"63f0ce274e030907510735bd","slug":"teacher-thrashed-11th-class-student-report-filed-faizabad-news-c-13-1-92620-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: शिक्षक ने 11 वीं के छात्र को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: शिक्षक ने 11 वीं के छात्र को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
मसौधा (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित एक विद्यालय के शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। इस घटना में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के रामनगर निवासी संतोष कुमार का बेटा दुर्गेश कुमार भरतकुंड के निकट एमजेएस एकेडमी में 11वीं का छात्र है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर शिक्षक देवराज सिंह ने छात्र की पिटाई कर दी।
इसमें छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। आननफानन स्कूल पहुंचे परिजन घायल छात्र दुर्गेश को पूराकलंदर थाने ले गए। वहां हालत गंभीर देख छात्र को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी मसौधा भेजवाया गया है। बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर अध्यापक देवराज सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। संवाद