{"_id":"57f936d24f1c1bcd4027069d","slug":"teacher-hoist-pistol-counseling-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने तानी पिस्टल काउंसलिंग में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने तानी पिस्टल काउंसलिंग में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जिले में आए शिक्षकों के पदस्थापन के लिए शुक्रवार को काउंसलिंग शुरू हुई। सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन अंदर ही अंदर तनाव था। एकाएक अपराह्न तीन बजे एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक पर पिस्टल तान दी। इस बीच पिस्टल तानने वाले शिक्षक को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिशें हुई।
यह सब बीएसए कक्ष के बाहर घट रहा था और उस समय कमरे में पांच महिलाएं काउंसलिंग करा रही थी। फौरन पुलिस बुलाई गई लेकिन तब तक आरोपी शिक्षक भाग चुका था। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षक रोस्टर के अनुसार पदस्थापन करने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे।
इसी मांग को लेकर काउंसलिंग कक्ष के बाहर हंगामा करने लगे। जिले के शिक्षकों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच अमानीगंज के एक शिक्षक से विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अमानीगंज के शिक्षक को डराने के लिए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत आए शिक्षक ने पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
फिर तो इसके बाद ज्यादातर शिक्षक उसकी ओर लपके लेकिन वह भाग गया। विश्वस्त सूत्र बताते है कि भीतर से ही बीएसए ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुुंची, तब कहीं जाकर माहौल शांतिपूर्ण हुआ।
इस बाबत बीएसए योगेंद्र कुमार का कहना है कि वे तो अपने कक्ष में काउंसलिंग करा रहे थे। बाहर हंगामा हुआ था। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। पुलिस के पहुंचने के पहले हंगामा करने वाले भाग गए। जिसने भी अराजकता पैदा करने की कोशिश की, उनकी पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।