{"_id":"628d0e95b880ae5d174ef065","slug":"tajmahal-row-ban-on-religious-activities-in-taj-mahal-bjp-leader-demands-from-archeology-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tajmahal Row: ताजमहल में धार्मिक गतिविधियों पर लगे रोक, भाजपा नेता ने पुरातत्व विभाग से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tajmahal Row: ताजमहल में धार्मिक गतिविधियों पर लगे रोक, भाजपा नेता ने पुरातत्व विभाग से की मांग
Tue, 24 May 2022 10:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 24 May 2022 10:29 PM IST
सार
रजनीश सिंह ने ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में डाली थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका खारिज कर दी थी। अब भाजपा नेता ने एक नई मांग की है।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा स्थित ताजमहल में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका डालने वाले भाजपा नेता रजनीश सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने अब एक नई मांग की है। उन्होंने पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर ताजमहल के परिसर में सभी तरह की धार्मिक गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इससे पहले रजनीश सिंह ने ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में डाली थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए याचिका खारिज कर दी थी। अब भाजपा नेता ने एक नई मांग की है।
विज्ञापन
आगरा के पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि ताजमहल एक पयर्टन स्थल है, जिसमें बीते कई वर्षों से अनवरत नमाज होती चल आ रही है। हम आपको बड़ी विनम्रतापूर्वक बताना चाहते हैं कि अगर उस परिसर के अंदर आने वाले शुक्रवार को नमाज हुई तो हम वहां सोमवार को बहुत ही शांतिपूर्ण रूप से शिव चालीसा का पाठ व पूजन करेंगे।
विज्ञापन