फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Taj group applies for hotel in Ayodhya.

Ayodhya: ताज ग्रुप ने अयोध्या में फाइव स्टार होटल के लिए किया आवेदन, अब तक 30 होटलों को मिली मंजूरी

Wed, 16 Nov 2022 07:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Nov 2022 07:03 PM IST
सार

अयोध्या में हो रहे विकास और पर्यटन बढ़ने की संभावना देखते हुए ताज ग्रुप फाइव स्टार होटल बनाने के लिए आवेदन किया है। वहीं, नई पर्यटन नीति से निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Taj group applies for hotel in Ayodhya.
अयोध्या का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई पयर्टन नीति-2022 लागू कर दी गई है। पयर्टन नीति 2018 को और लचर बनाते हुए संशोधित किया गया है। पयर्टन नीति में संशोधन होने से अयोध्या के विकास को भी पंख लगेंगे। राममंदिर निर्माण के चलते देश-विदेश के निवेशक अयोध्या में निवेश करने को इच्छुक हैं। ऐसे में नई पयर्टन नीति से रामनगरी में निवेश को बढ़ावा मिलने की संभावना है। अयोध्या सर्किट के नाम पर कई योजनाएं लाने की तैयारी है। वहीं, अयोध्या में अब तक 30 होटलों को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा ताज समूह ने अयोध्या में फाइव स्टार होटल के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


राममंदिर निर्माण की शुरूआत के बाद अयोध्या उत्तर प्रदेश में होटल कारोबारियों की पहली पंसद बनकर उभरा है। अयोध्या के लिए पयर्टकों की बढ़ी रूचि को देखते हुए देश-विदेश के कई बड़े होटल समूह अपने लक्जरी ब्रांड के साथ अयोध्या की ओर रूख कर रहे हैं। बुधवार से नई पयर्टन नीति की भी घोषणा कर दी गई है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव बताते हैं कि नई पयर्टन नीति में पयर्टन सेक्टर में भारी निवेश के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 68 हजार एनएचएम कर्मियों को मिलेगा सामूहिक बीमा का लाभ, दिए गए 80 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- पसमांदा मुस्लिम समाज का राग आरएसएस व भाजपा का नया शिगूफा


रामनगरी में पयर्टन संबंधी सुविधाएं सैलानियों के अनुकूल एवं पसंद के अनुसार विकसित की जा रही है। नई पयर्टन नीति से निवेशक आकर्षित होंगी व कारोबार के लिए अच्छी सब्सिडी भी सरकार देगी। बताया कि अब तक अयोध्या में तीस होटलों को मंजूरी मिल चुकी है जिसमें से तीन का निर्माण भी हो चुका है। 

उन्होंने बताया कि ताज समूह ने भी पांच सितारा होटल के लिए आवेदन किया गया है। ताज समूह द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है लेकिन अभी उन्होंने जमीन का उल्लेख नहीं किया है। इसके अलावा अयोध्या की प्राचीन धरोहरों को भी नए सिरे से सजाने की तैयारी है। इनमें रामनगरी के प्राचीन मंदिरों के फसाड को दुरूस्त करने का काम किया जाएगा। पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए अन्य कई योजनाएं लाईं जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed