{"_id":"6374dc5e47a0e8544b759de3","slug":"mayawati-speaks-on-bjp-s-approach-for-pasmanda-samaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati : पसमांदा मुस्लिमों पर भाजपा के फोकस से तिलमिलाईं मायावती, आरएसएस और भाजपा का यह नया शिगूफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati : पसमांदा मुस्लिमों पर भाजपा के फोकस से तिलमिलाईं मायावती, आरएसएस और भाजपा का यह नया शिगूफा
Wed, 16 Nov 2022 08:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:25 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा द्वारा पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रति दिखाए जा रहे रुख को नया शिगूफा करार दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार में ही समाज के हर वर्ग को सुरक्षा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
- पर साधा निशाना
- कहा, भाजपा की मुस्लिमों के प्रति सोच और नीयत किसी से छिपी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ।
भाजपा द्वारा पसमांदा मुस्लिमों पर फोकस करने से बसपा सुप्रीमो मायावती तिलमिला गई हैं। उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर हमला बोला है। कहा है कि यह इनका नया शिगूफा है। मुस्लिमों के प्रति इनकी सोच और नीयत किसी से छिपी नहीं है।
दरअसल भाजपा इन दिनों मुस्लिमों में पसमांदा जातियों पर फोकस कर रही है। भाजपा का मानना है कि मुस्लिमों में जो लोग पिछड़ गए उन्हें आगे लाने की आवश्यकता है। यही कारण है कि भाजपा इसके लिए सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। अभी तक लखनऊ, रामपुर तथा बरेली में ऐसे सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। आगे भी ऐसे सम्मेलन करने की जोरशोर से तैयारी है। दरअसल भाजपा थिंक टैंक का मानना है कि इसके जरिए वे इस वर्ग में भी सेंध लगा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - धर्म परिवर्तन से इनकार पर हत्या: सूफियान की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश, हत्यारे को फांसी देने की मांग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी की आराधना का गोमाता का लिया आशीर्वाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
...बसपा में बेचैनी
भाजपा की इस कवायद से बसपा में बेचैनी है। बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे लेकर तीन ट्वीट किए। उन्हाेंने कहा कि केवल संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की खातिर पसमांदा मुस्लिम समाज का राग भाजपा व आरएसएस का नया शिगूफा है। जबकि मुस्लिम समाज पहले मुसलमान है तथा इनके प्रति इनकी सोच नीयत, नीति एवं उनका रिकॉर्ड कैसा है, किसी से छिपा नहीं है । भाजपा की मुस्लिम समाज के प्रति निगेटिव सोच का परिणाम है कि इनकी सरकार में भी यह लगभग उतने ही गरीब पिछडे़ एवं त्रस्त हैं जितना कांग्रेस राज में थे। जान-माल, मजहब के मामलों में कांग्रेसी राज जैसा ही हाल है। मुस्लिम समाज का दलितों की तरह पसमांदा, उपेक्षित बने रहना अति दुखद वह दुर्भाग्यपूर्ण है। बीएसपी की यूपी में चार बार सरकार बनी। इसमें दलित, पिछड़ा एवं इस समाज के लोगों के जानमाल की सुरक्षा और न्याय की गारंटी कानून द्वारा दी जाती थी।
आकाश बोले, मुस्लिम समाज पर बुलडोजर न्याय को कौन भूलेगा
उधर बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने भी कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में मुस्लिम समाज के खिलाफ बुलडोजर न्याय को भला कौन भूला होगा। देश विदेश में इससे भारत की बदनामी हुई पर भाजपा को सिर्फ राजनीति से मतलब है। समाज को बांटने वाली इस पार्टी को मुस्लिम समाज बखूबी समझता है और इनके झांसे में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में पिछले पांच साल में 35000 से ज्यादा सांप्रदायिक घटनाएं घट चुकी हैं। सिर्फ 2021 में ही करीब 5846 लोग इन घटनाओं के शिकार हुए।