{"_id":"6505fe3150f3967788080d24","slug":"tahseel-samadhaan-diwas-dm-faizabad-news-c-97-1-slko1021-2656-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ग्राम पंचायत सदस्यों को दो साल से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ग्राम पंचायत सदस्यों को दो साल से नहीं मिला मानदेय
Sun, 17 Sep 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शनिवार को जिले की तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। दिवस में ग्राम पंचायत सदस्यों का दो वर्षों से मानदेय न दिए जाने का मुद्दा उठा। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सदर तहसील में समस्याएं सुनी।
सदर तहसील में डीएम नितीश कुमार ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निस्तारण के लिए कहा। कुल 89 शिकायतें आईं। इनमें से सात का निस्तारण किया गया। दिवस में एसएसपी राजकरन नैय्यर, उप जिलाधिकारी सदर विशाल कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद थे। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई कुल 96 शिकायतों में से पांच को मौके पर निस्तारित किया गया।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम राजीव रतन सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 91 शिकायतें आई। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। हैरिंग्टनगंज ब्लाॅक के उरुवा वैश्य गांव के सुनील कुमार ने शिकायती पत्र देकर कहा कि ग्राम पंचायत सदस्यों का मानदेय दो वर्षों से नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय में ग्राम पंचायत अधिकारी व समूह की महिला एवं ग्राम प्रधान की मिली भगत से 52 हजार रुपए फर्जी तरीके से मानदेय के नाम से निकाल लिया गया है। एसडीएम ने बीडीओ हैरिंग्टनगंज को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिकख् कुल 168 मामले आए, इनमें आठ का ही निस्तारण किया जा सका। जखौली के पूर्व प्रधान रामप्रेस यादव ने बुलबुलपुर क्रासिंग में हुए हादसे में मृतक गरीब किसान का जिक्र करते हुए छुट्टा गोवंश को गो.आश्रय केंद्र भेजवाने संबंधी पत्र दिया। उप जिलाधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया कुल 168 शिकायतें आई, आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। मौके पर विधायक रामचंद्र यादव, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य लोग थे।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें आई। चार का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी डाॅ. राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार रामखेलावन के अलावा सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।