{"_id":"6519c1249239286ecd0bfc44","slug":"swachata-pakhwara-faizabad-news-c-13-1-lko1020-436230-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मशीनों ने की सफाई, तो किसी ने फोटो खिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मशीनों ने की सफाई, तो किसी ने फोटो खिंचाई
Mon, 02 Oct 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज चेयरमैन रेशमा भारती द्वार
अयोध्या। स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक तारीख-एक घंटा अभियान ने शहर की मुख्य सड़कों से तो कूड़ा हटा दिया, लेकिन गली-कूचों की स्थिति जस की तस रही। ऐसी जगहों पर लोग झाड़ू लेकर पहुंचे जरूर लेकिन सिर्फ फोटो सेशन कराकर इतिश्री कर ली गई। श्रमांजलि कार्यक्रम का एक सच यह भी देखने को मिला कि राम की पैड़ी के नजदीक सड़कों की सफाई मशीनों से कराई गई, जबकि कार्यक्रम के तहत एक घंटे के श्रम के साथ साफ-सफाई करनी थी। मशीनें घंटों सड़क पर सफाई करती देखी गईं।
अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत 60 वार्ड हैं। सभी पार्षदों ने एक दिन पहले ही शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली थी। रविवार को जब अभियान शुरू हुआ तो सिर्फ शहर के मुख्य मार्गों से कूड़ा उठता नजर आया, जबकि कई इलाके ऐसे रहे, जहां की स्थिति पहले जैसी ही दिखी। अमर उजाला टीम ने इस महाअभियान के दौरान ही कई स्थलों का जायजा किया। राम की पैड़ी, सरयू अतिथि गृह, अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर दिखे। देवकाली में धनीराम का पुरवा की गली भी सफाई से अछूती रही। मोदहा के पीछे रिहायशी कॉलोनी के बीच एक प्लॉट में कूड़े का ढेर लगा रहा। संवाद