{"_id":"591de46c4f1c1bdb30f2292d","slug":"suv-hits-to-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार एसयूवी ने बच्चे को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार एसयूवी ने बच्चे को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 18 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने सात वर्षीय एक बच्चे को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
खजुरहट पेट्रोल पंप के सामने इलाहाबाद हाईवे पर सुबह करीब आठ बजे ताजपुर गांव के इच्छु पुत्र मटरू कंकाली गांव के सामने एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। सड़क पार करते समय फैजाबाद से सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बच्चे को रौंद दिया।
जब तक लोग एकत्र होते टक्कर मारने वाला वाहन निकल गया। आननफानन बच्चे को सीएचसी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई तथा दो बहनों में पांचवें नंबर पर था।
विज्ञापन
उसके पिता आगरा में प्राइवेट नौकरी करते है। परिवारीजन बाबा कासिम, मां शाहजहां, भाई गोलू व अन्य का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।