फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   suicide woman man

Ayodhya News: महिला और दो युवकों ने लगाई फांसी

Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
suicide woman man
अयोध्या। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। थाना हैदरगंज क्षेत्र में एक महिला व पुरुष व कोतवाली रुदौली क्षेत्र में एक युवक फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

जाना बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, थाना हैदरगंज के पछियाना मजरे छोटी इंती गांव की रहने वाली युवती शबनम (19) पत्नी चांद बाबू ने पारिवारिक विवाद के चलते रविवार रात को लगभग 7:15 बजे घर में दुपट्टे से गला कस कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसे एक निजी अस्पताल में इलाज भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी हैदरगंज मो. अरशद ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना थाना हैदरगंज क्षेत्र के बैंती कला गांव की है जहां पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे से संजय सिंह लटकता मिला। मृतक के बेटे शुभम सिंह ने बताया कि रविवार की देर लगभग 9:15 बजे पूरा परिवार घर पर था। तभी गांव की एक महिला ने बाग में चिलबिल के पेड़ से मेरे पिता संजय सिंह को रस्सी के फंदे में लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी हैदरगंज मो अरशद ने बताया कि दोनों ही घटना आत्महत्या की लग रही है। कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आम की डाल पर लटका मिला युवक का शव
रुदौली क्षेत्र के भटपुरवा मजरे अमहटा गांव में सोमवार की सुबह 22 वर्षीय एक युवक का शव आम की डाल पर रस्सी के सहारे लटका मिला। कोतवाल देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में मृतक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त जितेंद्र कुमार उर्फ उत्तम पुत्र पवन शर्मा के रूप में की। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक जितेंद्र रविवार की शाम लखनऊ से लौटा था। घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ। भोजन कर वह सो गया था। कब घर से निकला पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed