फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Students sang Jana Gana Mana in Madrasas

मदरसों में छात्रों ने गाया जन गण मन...

Sun, 15 May 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students sang Jana Gana Mana in Madrasas
अयोध्या। सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों में सुबह कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली प्रार्थना के दौरान अन्य दुआओं के साथ राष्ट्रगान का गायन भी अनिवार्य कर दिया है। इसी आदेश के अनुपालन के तहत शनिवार को रुदौली क्षेत्र के मदरसा अल जामियातुल अमिरिया रहीमगंज में दुआ के साथ राष्ट्रगान गूंजा। मदरसों के छात्र, छात्राओं ने पूरे उत्साह से राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन

उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर अमल शुरू हो गया है। क्षेत्र के ज्यादातर मदरसे रमजान की छुट्टियां 11 मई को समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को खुले। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही। शुक्रवार को ज्यादातर मदरसों में जुमे (शुक्रवार) की छुट्टी रही। मगर जो मदरसे खुले उनमें सुबह प्रार्थना के समय राष्ट्रगान गाया गया। शनिवार से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाने से कुछ मदरसों में दुआ व राष्ट्रगान नहीं हो सका।
विज्ञापन

मदरसा दावतुलहक भेलसर के प्रबंधक मौलाना शब्बीर नदवी कहते हैं कि राष्ट्रगान से मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना और भी मजबूत होगी। वैसे भी समय-समय पर मदरसों में राष्ट्रगान गाया जाता रहा है। इससे मदरसे के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को कोई ऐतराज नहीं है। इस बारे में मदरसा के मौलाना शमीम नदवी, मौलाना महमूद नदवी व मास्टर मो. राशिद ने भी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामिया हलीमा सादिया शुजागंज के प्रबंधक मौलाना उबेद ने कहा कि छात्र-छात्राएं जब रोज सुबह राष्ट्रगान गाएंगे तो उनमें राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना और मजबूत होगी। मदरसा अल जामियातुल अमिरिया रहीमगंज के प्रधानाध्यापक मो. नसीम ने कहा कि आदेश का पालन करते हुए सुबह कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना के दौरान अन्य दुआओं के साथ राष्ट्रगान भी शुरू कर दिया गया है। शनिवार को भी अध्यापक मो. जाहिद, मो. रहमान, मो. शमीम व मो. इलियास की निगरानी में उत्साह के साथ राष्ट्रगान गाया गया।
इसी क्रम में मदरसा दारुल उलूम मखदूमिया में प्रधानाचार्य मो. असलम रिजवी, अध्यापक मौलाना मो. अम्मार रजा, मुस्तफा रजा, सहादत हुसैन व कुल्लियतुल बनात गुलशने फातिमा में प्रधानाचार्य नसरीन फातिमा अमजदी की निगरानी में उत्साह के साथ राष्ट्रगान गाया गया।

मदरसा नूरूल इस्लाम हबीबिया वजीरगंज फैजाबाद में भी बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार ने सभी अल्पसंख्यक अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर मदरसों में कक्षा शुरू होने से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य करने का आदेश दिया। मदरसा नूरूल इस्लाम हबीबिया के बच्चों ने आदेश का पालन करते हुए राष्ट्रगान गाया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इसके लिए निगरानी भी कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहम्मद यहिया, अध्यापक समीर अहमद व हाफिज तैय्यब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed