{"_id":"5dcaf8c98ebc3e5aef64a1b2","slug":"student-leader-died-faizabad-news-lko49189336","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला छात्रनेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला छात्रनेता का शव
विज्ञापन
छात्रनेता का शव मिलने के बाद बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के एक छात्र नेता का शव मंगलवार को संदिग्ध हालात में नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवारीजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या व हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
अयोध्या कोतवाली के रायगंज चौकी से महज 200 मीटर दूर जलवानपुरा मोहल्ले में काम कर रहे एक मजदूर ने नाले में एक युवक को पड़ा देखा। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को बाहर निकाला गया तो वह मृत निकला।
स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त विद्याकुंड निवासी आशुतोष द्विवेदी उर्फ राजू चिकना (32) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में की। सूचना उसके घरवालों को दी गई। मृतक के पिता ओम प्रकाश फैजाबाद में डाक विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उनके दो बेटे व एक बेटी है। आशुतोष साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री पद का चुनाव भी लड़ चुका था। भाई अवनीश द्विवेदी ने बताया कि आशुतोष सोमवार रात करीब 10:30 बजे अपने एक मित्र रवि श्रीवास्तव उर्फ खट्टू की बाइक से घर से निकला था।
रात करीब 11 बजे उससे फोन पर बात हुई तो उसने कुछ देर में आने की बात कही, इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। सुबह पुलिस ने उसके भाई के मौत की सूचना दी।
मृतक के पिता व भाई ने अज्ञात पर हत्या कर शव नाले में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, रवि ने बताया कि आशुतोष उसे घर छोड़कर उसकी बाइक लेकर चला गया था।
वहीं, शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। नाले से ही मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ। रायगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने बताया कि शव का मुंह बंद था जबकि पेट व गला फूला हुआ था। नाले से मिले मृतक के मोबाइल के कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। उसके साथियों ने पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा। रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या व हादसा दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, पार्षद अभय श्रीवास्तव, नंदलाल गुप्ता समेत जेपी सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अजय आजाद, अंशू गुप्ता, शिवपाल चौहान आदि ने घटना पर गहरा शोक प्रगट किया।
दोस्तों में राजू चिकना के नाम से मशहूर था आशुतोष
छात्रनेता आशुतोष अपने मित्रों में राजू चिकना के नाम से मशहूर था। बताया जाता है कि उसके दोस्तों की लंबी सर्किल थी। ये सभी अक्सर साथ दावतें उड़ाया करते थे। उसके दोस्तों में कई दबंग टाइप के भी युवक थे। वहीं पुलिस के अनुसार आशुतोष पर मारपीट के चार मुकदमें दर्ज हैं। जलवानपुरा के स्थानीय लोगों को कहना है कि आशुतोष इस मोहल्ले में अक्सर दिखाई देता था। जहां उसकी मौत हुई उसी के पास स्थित एक मकान में उसका आना-जाना भी था।