फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   student

उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं छात्राएं- प्रियंका

Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
student
कार्यक्रम में मौजूद महिला एसओ प्रियंका पांडेय,बालिकाएं,शिक्षक व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा खेलेगी बेटी बढ़ेगी बेटी अभियान के अंतर्गत आयोजित ताइक्वांडो, जूडो-कराटे आत्मरक्षा योगा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बेटियों ने ताइक्वांडो, जूडो-कराटे के गुर सीखे। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने बेटियों को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग की क्रीड़ा समिति द्वारा चलाए जा रहे शिविर के दूसरे दिन महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए जरूरी बातों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बालिकाओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित ऐप पर निजी जानकारी दूसरों से शेयर ना करने की बात बताई। कहा कि महिला उत्पीड़न के अधिकतर मामलों में बालिकाओं द्वारा बातों को छुपाए जाने, अभिभावकों को जानकारी न देने के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कहा कि घटना से पहले सुरक्षा जरूरी है इसके लिए बालिकाओं को तैयार होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव भगवान दास अग्रवाल ने बालिकाओं को ताइकांडो के गुर सिखाए। ताइक्वांडो के खेल कौशल की तकनीकी और उनसे संबंधित नियमों की जानकारी दी। इस दौरान बेटियों को शारीरिक शिक्षा के बेसिक नियमों से अवगत कराया गया। विद्यालय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह ने बेटियों को संतुलित भोजन के बारे में बताया।
सरिता यादव ने शारीरिक शिक्षा के गुण बताएं। इस फुटबॉल प्रशिक्षक राजू यादव ने बालिकाओं को फुटबॉल के नियमों की जानकारी दी। विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने महिला थानाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और बताया कि शिविर के तीसरे दिन योग, जूडो ताइक्वांडो व मनोरंजक खेल आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में बापू बालिका इंटर कॉलेज की एकता यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से माला यादव, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज से परमेंद्र सिंह, आर्य कन्या इंटर कॉलेज से एकता यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तोरोमाफी से सरिता यादव, हरि कृष्ण सिंह, रमेंद्र सिंह, श्याम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed