फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Stronger security will continue for the Kawad Yatra in Ayodhya

अयोध्या में कावड़ यात्रा को लेकर सख्त रहेगी सुरक्षा

Tue, 16 Jul 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stronger security will continue for the Kawad Yatra in Ayodhya
अयोध्या। सावन माह बुधवार से शुरू होने के चलते में कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज है। हालांकि कांवड़ियों की भीड़ सोमवार से बढ़ने की संभावना है लेकिन, प्रशासन की व्यवस्थाएं सावन की शुरुआत से ही लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शांति व सुरक्षा को लेकर तीन दर्जन से ज्यादा मजिस्ट्रेटों के साथ एडिशनल एसपी और सीओ के साथ फोर्स की तैनाती की जा रही है।
राम नगरी के साथ प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। नागरिक सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था होगी। भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरत पर रुट डायवर्जन किया जा सकता है।
विज्ञापन

धर्मनगरी अयोध्या में चारों ओर से कांवड़ यात्राएं पहुंचती है। यहां नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वर नाथ में जलाभिषेक के साथ कांवड़िए सरयू जल लेकर आसपास के जिलों बस्ती, अंबेडकरनगर, गोंडा, बाराबंकी के विभिन्न पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे सावन के दिन बढ़ते हैं यहां कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जाती है। त्रयोदशी के आसपास भीड़ चरम पर हो जाती है।
इस सहेजने के लिए आसपास के जिलों गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर आदि के प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था किए जाने की परंपरा रही है।
जिला प्रशासन पूरा कांवड़ मेले को तीन जोन में बांटकर 39 मजिस्ट्रेटों की तैनाती का खाका खींचा है। मजिस्ट्रेट अयोध्या-लखनऊ, अयोध्या-अंबेडकरनगर, अयोध्या-सुल्तानपुर, अयोध्या-अमेठी मार्गो के साथ ही अयोध्या के सरयू घाट, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी के साथ प्रमुख मंदिरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी।
मजिस्ट्रेटों के साथ मार्गो पर पर्याप्त फोर्स भी रहेगी। जिला प्रशासन ने मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आसपास की पीएचसी, सीएचसी को सक्रिय रखने का निर्देश दिया है।
अयोध्या में कावडिय़ों के भीड़ वाले स्थानों पर सफाई, पार्किंग, यातायात के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। किसी को भी हाइवे के फुटपाथ और बीच में रुकने या सोने पर रोक रहेगी।
जरूरत पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा। डीएम कार्यालय ने शांति व सुरक्षा को मजिस्ट्रेटों की तैनाती किए जाने की बात कही है।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि अयोध्या में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बुधवार से लागू की जाएगी। एक एडिशनल एसपी और दो क्षेत्राधिकारी गैरजनपद से आ रहे हैं।

कोशिश होगी कि अयोध्या शहर में यातायात न प्रभावित हो, बड़े वाहनों का प्रवेश जरूरत पर रोका जाए। भीड़ के दौरान कावड़ यात्रा के वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। जरूरत पर रुट डायवर्जन किया जाएगा। मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed