फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Strong wind and rain brought relief from the heat

तेज हवा और बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Wed, 15 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Strong wind and rain brought relief from the heat
बारिश का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी-उमस और बादलों के खेल के बीच बुधवार को जिले में तेज हवा के साथ हल्की बरसात हुई। इससे पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। आम लोगों को गर्मी से भरपूर राहत मिली है।
विज्ञापन


बूंदाबांदी व हल्की बारिश से हर किसी को सुकून मिला है। दिन में तीन बजे के करीब शुरू हुई बूंदाबांदी कुछ देर बाद थम गयी। गुरुवार को भी बदली के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। जिले में हुई बारिश का विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन


इलाकाई प्रतिनिधियों के अनुसार, मिल्कीपुर, बिलहर घाट, कोड़री चौराहा, रानीबाजार, कुमारगंज, रुदौली, गोसाईगंज और मैंगो बेल्ट सोहावल में जहां-तहां बूंदाबांदी, हल्की वर्षा तो कहीं वह भी नहीं हुई। इन इलाकों में गर्मी-उमस से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि विवि  कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक ने भी जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की बात कही है। बताया कि गुरुवार को आकाश में बादल रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।


बताया कि बादलों की मौजूदगी और बूंदाबांदी से तापमान सामान्य हुआ है। आर्र्दता बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 39 तथा न्यूनतम 27 डिग्री के साथ सामान्य है। बताया कि गुरुवार को आकाश में बादल रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसा हुआ तो तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed