फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Straw coming out of wheat in ration of MDM

एमडीएम के राशन में गेहूं के साथ निकल रहा भूसा

Thu, 12 Sep 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Straw coming out of wheat in ration of MDM
बच्चों के मिड-डे मील के लिए मिलने वाले राशन में निकल रहा भूसा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाराताजपुर में बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए मिलने वाले राशन में कूड़ा निकल रहा है। गांव के कोटेदार के यहां से जब स्कूल में लाकर गेहूं की बोरी खोली गई तो उसमें ढेर सारा कूड़ा-करकट और भूसा मिला।
विज्ञापन

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाराताजपुर की रसोइया जानकी देवी व सरोजा देवी ने घंटों मेहनत करके मिट्टी और भूसे आदि से गेहूूं अलग करके उसे खाने लायक बनाया।
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज की एमआई रेशमी सिंह ने बताया कि आए दिन इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। कई बार एफसीआई को मिट्टी और कंकड़ मिला राशन वापस भी किया गया है। लेकिन अब वह लोग वापस भी लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोइया ने कूड़े करकट के रूप में मिले अनाज को साफ किया। हैरिंग्टनगंज की मार्केटिंग इंस्पेक्टर रेशमी सिंह का कहना है कि यह खेल एफसीआई गोदामों में ही खेल हो रहा है। इसका पता तब चलता है जब गांव में राशन की बोरी खोली जाती है।

प्रधानाध्यापक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि नौनिहालों के साथ इतनी बड़ी नाइंसाफी की जा रही है। जबकि शासन से निर्देश है कि बच्चों को मिड-डे मील के लिए शुद्ध और स्वच्छ अनाज उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed