फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Strand of highway service road, the truck overturned, injuring the driver-helper

हाईवे की सर्विस रोड धंसी, ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

Fri, 19 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Strand of highway service road, the truck overturned, injuring the driver-helper
नाका बाईपास पर सड़क धंसने से पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे फोरलेन हाईवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों को यहां शहर में घुसने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। नाका सर्विस रोड पर एक ट्रक पानी भरे जर्जर रोड के धंसने से पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन


नाका बाईपास के पास की सर्विस रोड पूरी तरह से खराब हो गई है। कमोबेश ऐसी तस्वीर देवकाली उपरिगामी सेतु के पास बनीं सर्विस रोड की भी है। इसका आधा हिस्सा पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है और इसी पानी के बीच से ही गाड़ियां मजबूरी में निकल रही हैं।
विज्ञापन


जनौरा गांव के पास का सबवे जो भीखापुर की ओर जाता है, वहां भी पुल के नीचे जलभराव होने के साथ ही सर्विस रोड भी पानी में डूबी हुई है। ऐसा ही हाल बूथ नंबर चार के पास हलकारा का पुरवा सबवे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरा सी बारिश होने पर सबवे पानी में डूब जाता है। नाका बाईपास के पास गुरुवार को एक ट्रक धंसकर पलट गया। इस हादसे में चालक-खलासी मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ट्रक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed