{"_id":"573226594f1c1ba95a919cfc","slug":"store-in-a-fire-caused-by-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में शॉर्टसर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में शॉर्टसर्किट से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 10 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकाबगंज में मंगलवार को एक दुकान में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया। रिकाबगंज में मुख्य रोड पर ओम नरायन अग्रवाल की फोम के गद्दे, तकिया आदि की दुकान है।
उनके साथ उनका बेटा आशीष अग्रवाल दुकान का काम देखता है। दुकानदार का कहना है कि मंगलवार को वह दुकान खोलने पहुंचे तो भीतर से धुआं उठता दिखाई दिया। दुकान खोलने पर पता चला कि भीतर आग सुलग रही है। मामले की जानकारी पुलिस व फायर दस्ते को दी गई।
मामले की खबर पर क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने ज्वलनशील फोम गद्दे, तकिया आदि सामनों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आशीष अग्रवाल ने हादसे में एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। वहीं अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह का कहना है कि फायर दस्ते ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट लग रहा है। कारण व नुकसान की पड़ताल कराई जा रही है।