फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Station

भूख प्यास से तड़प रहे कामगारों ने जंक्शन पर किया हंगामा

Sat, 23 May 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Station
अयोध्या। शनिवार को बंगलुरु से छपरा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार कामगारों ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी न मिलने के कारण विरोध जताया। नाराज लोग प्लेटफॉर्म पर उतर आए और शोर शराबा करने लगे। उनका आरोप था कि उन्हें बीते दो दिन न तो खाना मिला है और न ही पानी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन कामगारों की संख्या व उनकी नाराजगी के आगे उनकी एक न चली, जिसके बाद सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज कामगारों को मनाकर ट्रेन को आगे रवाना कराया। मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों ने गोरखपुर स्टेशन पर खाना व पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बंगलुरु से छपरा जा रही श्रमिक स्पेशल का ड्राइवर व गार्ड बदलने के लिए करीब 10:45 बजे फैजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-तीन पर गाड़ी रुकी। इस दौरान भूख व प्यास से तड़प रहे ट्रेन में सवार कामगार पानी व भोजन की तलाश में स्टेशन पर घूमते नजर आए लेकिन उन्हें न तो पानी मिला और न ही भोजन। यह देख उनका गुस्सा फूट पड़ा और वह स्टेशन पर शोर शराबा करने लगे। उनका आरोप था कि एक तो ट्रेन काफी लेट चल रही है, साथ ही उन्हें दो दिन से न तो खाना मिला है न ही पानी। उनका कहना था कि जेब में खाने के लिए पैसे भी नहीं है। यह देख मौके पर आरपीएफ व जीआरपी के साथ रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों के गुस्से के आगे उनकी एक न चली। इसके बाद रेल अधिकरियों ने जिला प्रशासन से मदद की गोहार लगाई, सूचना पर सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ ने रेल अधिकारियों से बात कर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भोजन पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद कामगार माने। करीब सवा घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। सीओ ने बताया कि ट्रेन पर सवार लोग पानी व भोजन न मिलने की शिकायत कर रहे थे, उन्हें गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों चीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इस संदर्भ में रेल अधिकारी कुछ कहने से बचते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed