{"_id":"5999c7c84f1c1b330f8b45b3","slug":"stampede-from-oxygen-leak-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आॅक्सीजन रिसाव से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आॅक्सीजन रिसाव से भगदड़
फैजाबाद
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के रिसाव के कारण बाहर भागते मरीज ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में रविवार देर रात करीब 9.45 बजे अचानक इमरजेंसी में रखा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लीक होने से भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद डॉक्टर व फार्मासिस्ट समेत दो मरीजों को लेकर आए तीमारदार भाग खड़े हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिलेंडर को इमरजेंसी से बाहर निकलवाया। प्रभ्ाारी सीएमएस का कहना है कि गैस लीक होने की जांच कराई जाएगी।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिशिर श्रीवास्तव व फार्मासिस्ट संजय गुप्ता के साथ दो मरीजों को लेकर परिवारीजन देर रात पहुंचे। इस बीच मरीजों का नाम व पता भी रजिस्टर में अंकित नहीं हो पाया था कि अचानक ऑक्सीजन गैस की दुर्गंध आने से डॉक्टर ने जाकर देखा तो इमरजेंसी में रखा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लीक कर रहा था।
आनन-फानन में दोनों मरीजों को लेकर परिवारीजन बाहर निकल गए। डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों ने इमरजेंसी कक्ष खाली कराया। एक वार्ड बॉय भानु (50) निवासी सुभाषनगर सिलेंडर को हटाने के दौरान चोटिल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सिलेंडर को बाहर निकलवाया और उसे अस्पताल से दूर रखवा दिया गया।
विज्ञापन
सिलेंडर लीक होने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीज और उनके परिवारीजन भी बाहर निकलने लगे। बाद में पुलिस और डॉक्टरों ने उन्हें समझाया। प्रभारी सीएमएस डॉ. आरपी राय ने बताया कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के लीकेज से कोई खतरे की बात नहीं है। अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं बहाल हैं। गैस लीक होने की जांच कराई जाएगी। इमरजेंसी सेवा को आधे घंटे बाद बहाल कर दिया गया है।