{"_id":"571671394f1c1b0e2c8b474c","slug":"stalled-by-lack-of-funds-halted-construction-of-the-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन की कमी से रुका ओवरब्रिज का निर्माण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन की कमी से रुका ओवरब्रिज का निर्माण ठप
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
रीडगंज मे ठप पड़ा ओवरब्रिज का निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य नरेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास रीडगंज-देवकाली रोड पर तीन साल से निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम फाइनल टच देने में ही फंस गया है। मात्र 65 लाख रुपये की दरकार शासन से पूरी न होने के कारण 23.18 करोड़ से बन रहे इस ओवरब्रिज पर सन्नाटा पसर गया है।
जबकि वन राज्यमंत्री, डीएम समेत हाल में आए मुख्य सचिव आलोक रंजन की समीक्षा बैठक में इसे जल्द पूरा कर मुख्यमंत्री से लोकार्पण की बात कही गई थी। इस ओवरब्रिज के निर्माण में पहले ही देरी से 8 करोड़ की लागत तीन गुनी बढ़ चुकी है, अब अंतिम दौर में भी धन का संकट खड़ा होने से लोग मायूस हैं।
हाल यह है कि पिछले आठ दिनों से ब्रिज पर बन रहे स्लोेप की सड़क का काम ठप है। जबकि ढलाई का काम पूरा हुए छह माह से अधिक बीत चुके हैं। यहीं नहीं रेलवे ने तो अपने हिस्से का पुल छह माह में ही पूरा कर दिया, जबकि सेतु निगम अब सवा 23 करोड़ रुपये की लागत वाले इस पुल का फाइनल टच लगने ही वाला था कि सिर्फ 65 लाख की कमी पड़ गई।
विज्ञापन
इसके कारण काम रुक गया है। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल ओवरब्रिज का निरीक्षण पिछले माह वन राज्यमंत्री तेज नारायन पांडेय पवन ने किया था जिसमें उन्होंने धन की कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया था। एमडी तक से बात की थी। इसके पहले डीएम ने दो बार निरीक्षण कर काम तेजी से खत्म करने का निर्देश दिया था।