फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sri Lanka's Sita Elia stone will be installed in Ram temple

राममंदिर में लगेगा श्रीलंका के सीता एलिया का पत्थर

Sat, 20 Mar 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka's Sita Elia stone will be installed in Ram temple
अयोध्या। रामनगरी में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण में श्रीलंका के एक विशेष पत्थर का भी प्रयोग किया जाएगा। श्रीलंका के सीता एलिया का एक पत्थर अयोध्या लाया जाएगा जिसका प्रयोग राममंदिर निर्माण में किया जाएगा। सीता एलिया वह स्थान है जहां माता सीता को रावण ने रखा था। इस पत्थर को भारत में नियुक्त श्रीलंका के राजदूत मिलिंदा मारागोदा को सौंपा गया है।
विज्ञापन

सीता एलिया स्थान पर माता सीता के नाम पर एक मंदिर भी बना हुआ है। इस क्षेत्र में आज भी अशोक के काफी विशाल पेड़ मौजूद हैं। श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि सीता एलिया का पत्थर अयोध्या लाया जाएगा, जिसका प्रयोग राममंदिर निर्माण में होगा।
विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पास अभी कोई जानकारी नहीं है। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र कहते हैं कि हमें इस पत्थर को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं मिली हैैैै। हमारा प्रयास है कि जिसकी जो भी श्रद्धा व भक्ति है सबको संजोया जाए। सभी की आस्था व भक्ति का पूरा सम्मान करते हुए राममंदिर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed