फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sports

होली फैमिली में दिखा उत्साह, परिवारों ने लगाई दौड़

Sun, 27 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
sports
अयोध्या। शहर के सेंट मैरी चर्च में होली फैमिली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया है। इसमें चर्च में प्रार्थना व सभा कर सभी लोगों को आदर्श परिवार के रूप में स्थापित होने की सलाह दी गई। साथ ही खेलकूद कार्यक्रम के तहत परिवार में एकरूपता लाने के उद्देश्य से परिवारों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 70 परिवारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ईसाई धर्मवालियों के अनुसार क्रिसमस के बाद आने वाले संडे को होली पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग चर्च में एकत्रित होकर प्रार्थना व सभा करते हैं। साथ ही आदर्श परिवार की दीक्षा भी लोगों को दी जाती है। इसके साथ परिवार के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होती हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर के सेेंट मैरी चर्च में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। फादर संतोष ने बताया कि पहले आए आगंतुकों ने चर्च में सभी की। इसके बाद उपदेश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का परिवार ही सर्वोत्तम परिवार है। इससे सभी को शिक्षा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभा व प्रार्थना के बाद विशेष खेलकूद का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित परिवारों ने अपने-अपने घर के लोगों के साथ दौड़ लगाई। इसमें 70 जोड़े ने दौड़ लगाई। इसके बाद क्रिसमस ट्री का विशेष प्रायोजन किया गया। इसमें सभी लोगों ने क्रिसमस ट्री का दर्शन कर अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांगी। इसके बाद सभी परिवारों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed