फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sports

यश विद्या मंदिर रहा ओवरऑल चैंपियन

Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
sports
अयोध्या। सहोदय समिति के तत्वावधान में जेबीए में दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का बुधवार को समापन हुआ। सभी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए यश विद्या मंदिर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

जेबीए परिसर में दो दिन तक चली अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता में अवध इंटर नेशनल स्कूल, अनिल सरस्वती, उदया पब्लिक स्कूल, भवदीय पब्लिक स्कूल, ग्रामर्षि अकादमी, यश विद्या मंदिर सहित जेबीए के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनिल सरस्वती के अभिजीत सिंह प्रथम, जेबीए के भावेश चंगुलानी व यश विद्या मंदिर के अनुभव यादव द्वितीय एवं तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में जेबीए की अवण्या त्रिपाठी, अवध इंटर नेशनल की पलक तिवारी व यश विद्या मंदिर की वंदिता जायसवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में यश विद्या मंदिर के दीपक गौड़ प्रथम, अनिल सरस्वती के दिव्यांश यादव द्वितीय एवं अपराजित पांडेय तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतियोगिताओं मेें यश विद्या मंदिर ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रधानाचार्या निशा सुब्रह्मनियन एवं वरिष्ठ समन्वयक केके मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अमित मिश्र, रोहित तिवारी, मोनू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed