फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   space lab rural

Ayodhya News: ग्रामीण बच्चे भी सीखेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्य

Mon, 25 Sep 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 25 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
space lab rural
मिल्कीपुर। क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के पलिया लोहानी गांव में स्पेस लैब बनेगी। यहां गांव के बच्चे भी अंतरिक्ष विज्ञान के गूढ़ रहस्यों के बारे में जान सकेंगे। पलिया लोहानी का कंपोजिट विद्यालय अब एक ऐसा सरकारी स्कूल होगा, जहां अंतरिक्ष विज्ञान की प्रयोगशाला बनकर तैयार होने वाली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) के सेवानिवृत्त विज्ञानी नियमित दो घंटे अंतरिक्ष विज्ञान की ऑनलाइन कक्षाएं चलाएंगे। यही नहीं व्योमिका स्पेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्कूल के बच्चों को एजूकेशन ट्रिप पर अहमदाबाद ले जाया जाएगा। यहां बच्चे स्पेस एप्लिकेशन सेंटर पर जाकर अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन

स्पेस लैब में एस्ट्रोनॉमी प्रोजेक्ट किट, हेक्साकाप्टर ड्रोन किट, माइक्रोड्रोन एयरक्राफ्ट किट, सोलर एंड डीप स्काई आब्जर्वेशन टेलीस्कोप, प्रज्ञान स्केल माडल ग्रोवर, सेटेलाइट माॅडल सहित 42 संयंत्र यहां उपलब्ध होंगे। इसके निर्माण पर कुल 8.26 लाख रुपये खर्च होंगे। जिसे पंचायत निधि से वहन किया जाएगा। लैब का निर्माण अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएगा। केंद्र सरकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अनुरूप इस विद्यालय का विकास करने का प्रयास ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में पहचान बनाएंगी ग्रामीण प्रतिभाएं
ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के विजन स्पेस एजूकेशन के सपनों को साकार करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्पेस लैब स्थापित करके बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करने के लिए बढ़ावा देना है जिससे ग्रामीण प्रतिभाएं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार कर अपनी पहचान बना सकें। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसके लिए व्योमिका स्पेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ गोविंद यादव से बात हो चुकी है। व्योमिका स्पेस लैब प्राइवेट लिमिटेड एक ऐसी संस्था है, जो इसरो से जुड़कर बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई के लिए तैयार करती है। स्पेस लैब कंपलीट होने में अभी दस प्रतिशत कार्य बाकी है, उसे जल्द ही पूर्ण करा कर अक्टूबर माह में स्पेस लैब शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed