{"_id":"5f6639188ebc3e78e975328c","slug":"sp-will-protest-on-21-in-all-tehsils-faizabad-news-lko5409772138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तहसीलों पर 21 को धरना-प्रदर्शन करेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तहसीलों पर 21 को धरना-प्रदर्शन करेगी सपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भाजपा सरकार के खिलाफ 21 सितंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शनिवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने तैयारी बैठक कर रणनीति बनाई। सपा कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सभी तहसील मुख्यालयों पर 21 सितंबर को धरना देकर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को हटाने की मांग की जाएगी।
पूर्व मंत्री ने बताया कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में की गईं गड़बड़ी व सरकारी उत्पीड़न, भ्रष्टाचार में हो रही वृद्धि के साथ-साथ बेहाल किसान, बेरोजगार जैसे मुद्दे शामिल होंगे। गुलाबबाड़ी मैदान में जो पटरी के दुकानदार हफ्ते में एक दिन दुकान लगाते थे, उनको पुन: लगाने की मांग की जाएगी। हाउस टैक्स की लगातार वृद्धि, किसानों के भूमि अधिग्रहण में भेदभाव जैसे स्थानीय मुद्दे भी शामिल किए जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, जाकिर हुसैन पाशा, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह आदि मौजूद रहे।