फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP raised demand to make airport away from population

सपा ने अयोध्या में एअरपोर्ट को आबादी से दूर बनाने की उठाई मांग

Mon, 14 Sep 2020 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
SP raised demand to make airport away from population
फाइल फोटो - फोटो : PTI
अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने प्रस्तावित श्रीराम एयरपोर्ट को शहर से दूर बनाने की मांग उठाई है। सपा कार्यालय में किसानों के साथ प्रेसवार्ता करके पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों में बने एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए श्रीराम एयरपोर्ट को भी शहर से दूर आबादी विहीन स्थल पर बनवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि वैसे तो श्रीराम एयरपोर्ट शहर से 25-30 किमी दूर किसी आबादी विहीन स्थल पर बनाना चाहिए। फिर भी यदि सरकार धर्मपुर, कुट्टिया आदि गांवों की खेती योग्य बेशकीमती जमीनों पर ही एयरपोर्ट बनाना चाहती है तो किसानों को मुआवजा जनौरा ग्रामसभा के मुआवजे के अनुसार प्रदान करे, ताकि किसानों को फिर से स्थापित किया जा सके।

विज्ञापन


एक ही प्रयोजन में अधिग्रहीत हो रही जमीनों का मुआवजा समान होना चाहिए। साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल 2013 के अनुसार तय शर्तों का पूर्ण अनुपालन किया जाय। जिसके तहत संबंधित किसान के परिवार में एक सदस्य को नौकरी, नगर निगम द्वारा आवास, पांच लाख रुपये अतिरिक्त देने के साथ गांव को बसाने का प्रावधान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया और किसानों के साथ अन्याय हुआ तो सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध समाजवादी पार्टी जनांदोलन को बाध्य होगी। पूर्व मंत्री ने महोबा में हुई व्यापारी की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार में अपराध चरम पर हैं। डीएम व एसपी की मिलीभगत से हत्या हुई है। इन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed