फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP candidate Anandsen file his nomination

सपा प्रत्याशी आनंदसेन ने किया नामांकन

Thu, 21 Jan 2016 10:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
SP candidate Anandsen file his nomination
बीकापुर उप चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनंदसेन यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के लिए न तो वाहनों का काफिला था और न ही जुलूस।
विज्ञापन


आनंदसेन ने सूबे के मंत्री अवधेश प्रसाद, तेज नरायन पांडेय, जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय सहित कुछ अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर परचा भरा। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। गुरुवार को महज एक नामांकन दाखिल किया गया।
विज्ञापन


नामांकन को लेकर सुबह से कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी। आचार संहिता पर नजर रखने वाली टीमें सक्रिय रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस के अफसरों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन माना जा रहा है कि आचार संहिता और चुनाव खर्च के मद्देनजर सपा की ओर से प्रत्याशी आनंदसेन नामांकन के लिए सादगी के साथ पहुंचे। इसके पूर्व नाका स्थित शहीद भवन पर जुटे समर्थकों को रोक दिया गया।

वहां से नामांकन के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग अफसर व एसडीएम सोहावल अमित कुमार सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा।


बताया गया है कि प्रस्तावक अवधेश प्रसाद, तेजनरायन पांडेय और मो. राशिद थे। आरआे ने बताया कि गुरुवार को एकमात्र प्रत्याशी आनंदसेन यादव ने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed