{"_id":"63236c829251f96c0747913f","slug":"son-kills-mother-faizabad-news-lko6485089148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की मां की हत्या
विज्ञापन
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के कटैया मजरे धरौली गांव में बुधवार की रात बेटे ने डंडे से पीटकर अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
कटैया गांव निवासी दूधनाथ मिश्रा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उनके पांच बेटे और चार बेटियां हैं। एक बेटा अमित कुमार मां के साथ कटैया गांव में रहता था। अन्य चार बेटे पिता के साथ दिल्ली में रहते हैं।
सभी चार बेटियों का विवाह हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार अमित कुमार नशे का आदी है। उसने बुधवार रात किसी बात को लेकर मां श्रीमती (60) के सिर पर डंडे से कई वार कर दिये। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई।
विज्ञापन
जब तक लोगों को जानकारी होती अधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। आरोपी के चचेरे भाई रंजीत कुमार ने सुबह चाची को मृत पड़ा देखकर दिल्ली में रह रहे परिजनों को सूचना दी।
उसके बाद दूधनाथ मिश्रा ने फोन कर खंडासा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने घटनास्थल का दौरा कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।