{"_id":"5d8264b98ebc3e0148603501","slug":"solve-the-problems-of-farmers-faizabad-news-lko482249932","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर करें किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर करें किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। किसान दिवस की बैठक में बुधवार को समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद ने किसानों की समस्याओं को संबंधित विभाग के अफसरों को इसका निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा किसानों की समस्याओं की जानकारी कर उसका समयबद्ध समाधान किया जाए।
बैठक में गन्ना मूल्य एवं भुगतान, जर्जर पोलों, तारों व ट्रांसफार्मरों के बदलने की स्थिति, विद्युत आपूर्ति, नलकूपों के संचालन, माइनर के टेल तक पानी पहुंचने की स्थिति, खाद एवं बीज की उपलब्धता, किसान सम्मान निधि आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।
सीडीओ ने कहा कि कृषि विभाग, गन्ना विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग सेे संबंधित किसानों की मांग/सुझाव पर एक सप्ताह के अंदर परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उसकी रिपोर्ट डीएम और सीडीओ कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। इसी के साथ इसकी सूचना भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को भी दें। उन्होंने जनपद में किसानों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खराब ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे में बदलने और टूटे पोलों, तारों तथा ढीले तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने खराब नलकूपों को ठीक कराने और नालियों की मरम्मत कराने आदि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। नहरों/माइनरों में आवश्यकतानुसार जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कहा।