फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   smart city

स्मार्ट सिटी के रूप में निखरेगी अयोध्या

Sat, 11 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
smart city
अयोध्या-रामनगरी का विहंगम द़ृश्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। स्मार्ट सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद जहां अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं अयोध्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बेहतर इंतजाम हों, इसकी कवायद भी शासन-प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके लिए एक वृहद मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है जिसके तहत अयोध्या स्मार्ट नगरी के रूप में निखरेगी। अगले 50 वर्षों की विकास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान का खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या के मास्टर प्लान में पहले 2031 तक की योजनाओं पर फोकस किया जा रहा है। इसको लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विगत दिनों बैठक भी हो चुकी है। अयोध्या के मास्टर प्लान में सुव्यवस्थित अयोध्या नगरी का निर्माण हो इस पर कार्य होगा। जिसमें मंदिरों का जीर्णोद्धार, सड़कों का चौड़ीकरण, वाई फाई इंटरनेट सेवा, पार्कों का डेवलपमेंट, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, हर घर को पानी व बिजली की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि अयोध्या में स्मार्ट स्ट्रीट विकसित की जाएगी। जो सहादतगंज से सिविल लाइन, रिकाबगंज, उदया चैराहा होेते हुए नयाघाट तक जाएगी। इस स्मार्ट स्ट्रीट में पाथवे, साइनेज, बेंचेज, ज्योमिट्रिक डिजाइन के अनुसार डिस्प्ले बोर्ड आदि जगह-जगह होगा। शहर के मुख्य मार्गों पर थ्री डी इमेज, हाईलाइट, स्मार्ट बस सेल्टर्स भी बनेंगे। शहर के एक बड़े पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां पर पाथवे, ओपन जिम, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, योग स्थल, ओपन थियेटर, हर्बल गार्डेन, साउंड सिस्टम व लाइटिंग की जाएगी।
विकसित होंगे शहर के 11 चौराहे
शहर के 11 चौराहों को भी विकसित करने की तैयारी है। जहां इंट्रीगेडेट ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रणाली के तहत आधुनिक सुविधाएं होंगी। इन चौराहों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। ट्रैफिक लाइट, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और कंट्रोल रूप की स्थापना की जाएगी। इसमें सिविल लाइन, रिकाबगंज, गुदड़ीबाजार, चौक घंटाघर, फतेहगंज, पुलिस लाइन, नयाघाट, देवकाली आदि चौराहे प्रमुख हैं। शहर के मुख्य चौराहों पर ब्लिंकर स्थापित किए जाएंगे और स्मार्ट टैक्सी स्टैंड बनाए जाएंगे।

अयोध्या में चलेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें
रामनगरी अयोध्या में इलेक्ट्रॉनिक बसों के माध्यम से रामायण काल से जुड़े 150 धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों का दर्शन कराया जाएगा। इसके साथ ही इन बसों में धार्मिक व विभिन्न भाषाओं से प्रशिक्षित गाइड भी तैनात होंगे। इसको लेकर अवध विश्वविद्यालय द्वारा कोर्स भी कराया जाएगा। इन बसों में पर्यटकों को अयोध्या के मैप व धार्मिक स्थलों के महत्व संबंधित किताब भी प्राप्त होगा। इन बसों में गाइड का भी कार्य हो सके इसके लिए विश्वविद्यालय में 50-50 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed