{"_id":"246005d18602699533a72fbd9f188b80","slug":"six-zones-divided-into-26-sectors-and-125-sub-sector-fair-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जोन, 26 सेक्टर व 125 सब सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जोन, 26 सेक्टर व 125 सब सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मणि पर्वत के झूलनोत्सव तथा शोभायात्रा के साथ सावन झूला मेले की शुरूआत हो गई। मेले के पहले पड़ाव मणि पर्वत झूलनोत्सव तथा शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम सिटी व एसपी सिटी डेरा डाले रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच तैयारियां देखीं और निगरानी करते नजर आये। रोडवेज बस स्टेशन को अस्थाई मेला कंट्रोल रूम में तब्दील किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र में आधुनिक 100 सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं।
जिसका नियंत्रण मेला कंट्रोल रूम से किया जा रहा है। इसी कक्ष में ड्रोन कैमरे का भी मॉनीटर लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर 12 कंपनी आरएएफ, सीआरपीएफ व पीएसी, छह एडीशनल एसपी, तीन हजार सिपाही, 300 होमगार्ड समेत अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
जोन की कमान एडीएम व एएसपी, सेक्टर की कमान मजिस्ट्रेट व डिप्टी एसपी व थाना-कोतवाली प्रभारी तथा सब सेक्टर की कमान उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को दी गई है।
मेला क्षेत्र को बैरीकेडिंग कर रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है। ऐसी ही बैरीकेडिंग मठ-मंदिरों तथा सरयू के स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए की गई है। स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए स्टीमर तथा लाइफ जैकेट के साथ पीएसी के बाढ़ राहत दल की कंपनी को तैनात किया गया है।
वर्जन :
एडीएम सिटी रामनिवास शर्मा और एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि मेले के लिए पर्याप्त मात्रा में फोर्स व संसाधनों का आवंटन हुआ है। भीड़ के मद्देनजर यातायात डायवर्जन का खाका खींचा गया है।
सोमवार को मणि पर्वत झूलनोत्सव व शोभायात्रा के साथ शुरू होने वाले सावन झूला मेले के पहले पड़ाव को सकुशल संपन्न करवा लिया गया।