फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में दीपावली के दिन हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया। जहां से चार लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र भगौती नगर मोड़ पर प्रयागराज हाईवे पर हुई। कोतवाली क्षेत्र के खेमासराय निवासी गीता देवी (40) अपने पति शिवप्रसाद के साथ बीकापुर बाजार से दीपावली का सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रही थी। भगौती नगर मोड़ पर वाहन की चपेट में आने से साइकिल पर पीछे बैठी गीता देवी गिरकर घायल हो गई। उपनिरीक्षक रामलखन मिश्र ने घायल गीता को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना जलालपुर शाहगंज मार्ग पर परुवा चौराहे के पास रविवार देर शाम हुई। जहां दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार रवि कुमार (18) और उसकी मां श्यामपती (40) और दूसरी बाइक पर सवार 22 साल का युवक घायल हो गया। उस युवक का नाम पता नहीं चल पाया। तीनों को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि तीसरी सड़क दुर्घटना पिपरी के पास हाईवे पर रविवार दोपहर हुई। जहां जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार मनीष तिवारी (32) और शिवकुमार तिवारी (42) निवासी चंवरढार बीकापुर घायल हो गए। बाइक चला रहे मनीष तिवारी हेलमेट लगाए थे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. शादाब ने गीता, रवि कुमार, मनीष तिवारी और अज्ञात युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed