फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six died from Corona, 162 positive

कोरोना से छह की मौत, 162 मिले पॉजिटिव

Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Six died from Corona, 162 positive
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती छह कोरोना मरीजों का इलाज के दौरान 24 घंटे में निधन हो गया। जबकि, 162 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 136 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। स्वस्थ होने के उपरांत उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 14884 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 1966 हो गए हैं। जिले में मंगलवार को 2183 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 162 मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं 2093 का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के परमहंस डिग्री कॉलेज, राठहवेली व गद्दोपुर में तीन-तीन पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

अवधपुरी कॉलोनी, वासुदेवघाट, अंगूरीबाग, महर्षि आश्रम, बेगमगंज, ऋषिटोला, बढ़ई का पुरवा, मसौधा ब्लॉक के गोपालपुर, अंतपुर, मुमताजनगर, अबनपुर, कौशलपुरी कॉलोनी, डाभासेमर, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, सोहावल ब्लॉक के मोइया, तारुन ब्लाक के टिकरी, जयसिंहमऊ, जाना बाजार में दो-दो सहित अन्य जगहों पर मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 1753 को होम आइसोलेशन में रखा गया है और शेष मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed