फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six ambulances equipped with modern facilities installed in President's program

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में लगाई गईं आधुनिक सुविधाओं से लैस छह एंबुलेंस

Sat, 28 Aug 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six ambulances equipped with modern facilities installed in President's program
अयोध्या। राष्ट्रपति के रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। सभी कार्यक्रमों में तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस छह एएलएस एंबुलेंस अन्य जिलों से मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक एंबुलेंस पर बाहर से ही चार चिकित्सकों सहित नौ-दस स्वास्थ्यकर्मियों को मुस्तैद किया गया है। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में व्याप्त चिकित्सकों की कमी से सामान्य दिनों में तो किसी तरह काम चलाया जाता है लेकिन जब अवसर वीवीआईपी के आगमन का हो तो मामला चुनौतीपूर्ण हो जाता है। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम वीवीआईपी लोगों का आगमन हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं का मामला बेहद खास हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम जारी होने के बाद से इसे लेकर तैयारियां शुरू की गई थीं लेकिन चिकित्सकों की भारी कमी से अन्य जिलों से सहयोग भी लेना पड़ा। मंडल के अन्य जिलों से चिकित्सक व एंबुलेंस की डिमांड भेजी गई थी जिसकी उपलब्धता होने के बाद कार्यक्रम की तैयारियां स्वास्थ्य विभाग में की गई हैं।
रविवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए राजकीय श्रीराम चिकित्सालय को सेफ हाउस बनाया गया है जबकि जिला अस्पताल को रेफरल हॉस्पिटल बनाया गया है। वहीं, सभी कार्यक्रमों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए अन्य जिलों से आईं तमाम हाइटेक सुविधाओं से लैस छह एंबुलेंस लगाई गई हैं। प्रत्येक एंबुलेंस पर एक फिजीशियन, सर्जन, एनेस्थेसिस्ट, मेडिकल आफिसर सहित नौ से दस लोगों की तैनाती की जाएगी।
वहीं, सेफ हाउस व रेफरल अस्पताल में भी विशेषज्ञों को पूरी अवधि में तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सकों की एक टीम एंबुलेंस के साथ स्टेशन पर मौजूद रहेगी। इसके अलावा फ्लीट के साथ, रामकथा पार्क, राम जन्मभूमि व हनुमान गढ़ी में एक-एक टीमें लगाई जाएंगी जबकि एक टीम रिजर्व रखी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए रामकथा पार्क, सरयू होटल, स्टेशन, हनुमानगढ़ी सहित पांच स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। यहां पर सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सक्सेना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने भी दिन भर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
राष्ट्रपति के दौरे सहित एक साथ काफी संख्या में हो रहे वीवीआईपी लोगों के जमावड़े के दौरान भी कॉर्डियोलॉजिस्ट खोजे नहीं मिले। कार्यक्रम के दौरान हृदय संबंधी समस्या होने की दशा में वीवीआईपी लोगों को फिजिशियन का ही सहारा लेना पड़ेगा।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि पूरे मंडल में कहीं भी कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से फिजिशियन को जिम्मेदारी दी गई है। वैसे भी सामान्य दिनों में हृदय संबंधी समस्या होने पर प्राथमिक उपचार इनके द्वारा ही किया जाता है। राष्ट्रपति के साथ ट्रेन में आ रही चिकित्सकों की टीम से भी संपर्क किया गया है, किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

अयोध्या के सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बाहर से चिकित्सकों की टीम भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed